बिहार में रहने वाले नागरिकों के लिए राशन कार्ड से जुड़ा हुआ EPDS Bihar पोर्टल (epds.bihar.gov.in) बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। अगर आप बिहार के नागरिक हैं, तो आपको इससे जुड़ी हुई सभी प्रकार की सर्विस और प्रक्रिया के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आओ, हम यहां पर इसी के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
EPDS Bihar जिसे हम Electronic Public Distribution System के नाम से जानते हैं, एक ऐसा पोर्टल है जो बिहार राज्य में राशन कार्ड और इससे जुड़ी हुई सभी सर्विस को उपयोग करने के लिए बनाया गया है। राज्य के नागरिकों को इस सिंगल पोर्टल से कई प्रकार की सर्विस मिल जाती है, जैसे RC Print, RCMS Report, RC Details, RC List Download, Apply for New RC Online, Update Old RC Online.
EPDS Bihar Portal की प्रमुख विशेषताएं
- राशन कार्ड डाउनलोड करना:
- राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी को सीधे पोर्टल से डाउनलोड कर सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन:
- नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है।
- AePDS Portal Services:
- राशन कार्ड मूवमेंट, FPS स्टेटस और स्टॉक रजिस्टर सेवाएं भी इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
- RCMS Report देखना:
- आप अपने जिले, ब्लॉक, और गाँव के आधार पर राशन कार्ड की सूची चेक कर सकते हैं।
- RC Details चेक करना:
- राशन कार्ड की पूरी जानकारी जैसे कार्डधारक का नाम, पता, और परिवार के सदस्यों की डिटेल्स देखि जा सकते हैं।
Bihar Ration Card Online Apply के लिए महत्वपुर्ण दस्तावेज।
अगर आप बिहार के नागरिक हैं और राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ दस्तावेजों की लिस्ट हम आपको नीचे दे रहे हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपके पास यह सभी दस्तावेज होना जरूरी है।
- आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पूरे परिवार का आधार कार्ड
- मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
EPDS Portal के ज़रिये राशन कार्ड के लिए ऑन लाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार के वह सभी नागरिक जो अपना नया राशन कार्ड बनाना चाहते हैं, आप सभी के लिए हम स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे बता रहे हैं। आपको इस प्रक्रिया में बताई जा रही जानकारी को ध्यान से फॉलो करना होगा ताकि राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के दौरान किसी भी प्रकार की गलती आप ना करें।
पोर्टल पर लॉगिन करें:
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर का ब्राउज़र ओपन करना है और epdsbihar.gov.in आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
- इसके होम पेज पर आने के बाद आपको Apply RC Online का लिंक दिखाई दे रहा होगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, जो नीचे बताएगी फोटो के अनुसार आपको नजर आने लगेगा।
- यहां पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने Meri Pehchaan पोर्टल पोर्टल का एक नया पेज खुल जाएगा।
- अगर आप इस पोर्टल पर पहली बार विजिट कर रहे हैं, तो आपको New User? Sign up for MeriPehchaan के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके आपको वेरीफाई कर देना है।
- इतना करने के बाद आपको अपना फर्स्ट नाम, लास्ट नाम, जन्मतिथि, जेंडर, यूजर आईडी, पासवर्ड आदि
- जानकारी दर्ज करके एक्सेप्ट बॉक्स को टिक मार्क कर देना है और Verify के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपके लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आपको प्राप्त हो जाएंगे, जिसे हमेशा अपने पास सुरक्षित रखना है।
Apply For Online RC/राशन कार्ड आवेदन
- इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए यूजर आईडी, पासवर्ड का उपयोग करना है।
- जैसे ही आप पोर्टल पर लॉगिन करते हैं, आपके सामने एक डैशबोर्ड ओपन होता है, जो नीचे बताई गई तस्वीर के अनुसार आपको नजर आने लगता है।
- यहां पर आपको New Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फार्म में जो भी डिटेल आपसे पूछी जा रही है, आपको उन्हें ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रूरल (Rural) और शहरी या नगरीय क्षेत्रों के लिए अर्बन (Urban) का use करते हैं.
- इसके साथ ही आपके परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी यहां पर एक-एक करके दर्ज करनी होगी और इसके बाद Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आवेदक को पूछी गई सभी जानकारी एक-एक करके ऑनलाइन दर्ज करनी है।
- इसके बाद जिन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा जाता है, आपको एक-एक करके निर्धारित फॉर्मेट में उन्हें अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने आवेदन फार्म को एक बार ध्यानपूर्वक चेक कर लेना है कि जो भी जानकारी आपने दर्ज की है, वह सब कुछ सही है। इसके बाद Final Submission के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आपको यहां पर आवेदन स्लिप मिलेगी, जो नीचे बताई गई तस्वीर के अनुसार आपको नजर आने लगती है।
- नीचे की तरफ आपको इस आवेदन रसीद को प्रिंट करने का ऑप्शन मिलता है। इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इस प्रकार से इस प्रक्रिया को फॉलो करके बिहार में रहने वाले सभी नागरिक, जो अपना नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, उसके लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
RCMS Bihar Application Status कैसे चेक करें ?
अगर आप सभी बिहार के नागरिकों ने ऊपर बताई गई जानकारी को फॉलो करके अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप अपनी एप्लीकेशन स्टेटस को समय-समय पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे आसान प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहे हैं। इसे ध्यान से फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको राशन कार्ड की एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए RCMS बिहार पोर्टल पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद में आपको Application Status का ऑप्शन नजर आने लग जाएगा। इसे ध्यान से फॉलो करें।
- यहां पर आपको अपना जिला, अनुमंडल और RTPS संख्या को दर्ज करना है और Show बटन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करते ही आपके आवेदन फार्म की जो भी स्थिति होगी, आपके सामने स्क्रीन पर नजर आने लग जाएगी।
Bihar Ration Card List कैसे चेक / डाउनलोड करें ?
अगर आप Download RC List करना चाहते हैं तो आपको EPDS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- जब आप होम पेज पर आएंगे तो आपके यहां पर RCMS Report का विकल्प दिखाई दे रहा होगा, इस पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद में एक नया पेज खुल जाता है, जहां पर आपको District सिलेक्ट करके Show बटन पर क्लिक करना है।
- यहां से आपको Rural or Urban सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है, आप जिस प्रकार के एरिया में रहते हैं उसे सेलेक्ट करें।
- इसके बाद में आप जो भी जिला सिलेक्ट करेंगे, उसके Rural या Urban ब्लॉक लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी। आप जिस ब्लॉक में रहते हैं, उसे पर क्लिक करें।
- इसके बाद में आपके सामने सभी पंचायत की लिस्ट आपके एरिया की है, वह खुल जाएगी। आप जिस पंचायत में रहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
- इसके बाद लास्ट में स्क्रीन पर आपके पंचायत क्षेत्र में जो भी राशन कार्ड की लिस्ट है, वह स्क्रीन पर नजर आने लग जाएगी और राशन कार्ड नंबर आपको नजर आने लग जाएंगे।
- यहां पर आपको अपना राशन कार्ड नंबर लिस्ट में सर्च करना होगा और उस पर क्लिक करना होगा।
- जहां पर आप अपना राशन कार्ड स्क्रीन पर चेक कर पाएंगे और पूरी राशन कार्ड लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RC Details Bihar कैसे देखें?
- किसी भी राशन कार्ड की डिटेल को ऑनलाइन माध्यम से चेक करने के लिए EPDS पोर्टल पर आपको विजिट करना है।
- यहां पर होम पेज पर आ जाएंगे तो आपको RC Details का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा, इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको Rural और Urban में से किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करना होगा और अपना जिला सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज कर देना है और Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद में आपके सामने स्क्रीन पर उस राशन कार्ड में जितने भी सदस्य हैं उनकी डिटेल, मेंबर आईडी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी स्क्रीन पर नजर आने लग जाएगी।
इस प्रकार से बिहार के किसी भी राशन कार्ड की डिटेल को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। ऊपर बताएगी स्टेप्स को बस आपको ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा।
RC Online Bihar: RC Print कैसे करें?
अगर आप अपने राशन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो EPDS पोर्टल के माध्यम से इसे प्रिंट करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को आपको ध्यानपूर्वक फॉलो करना है।
- Bihar EPDS Portal RC Print करने के लिए आपको जन वितरण अन्न की वेबसाइट EPDS को ओपन करना है।
- यहां पर आपको होम पेज पर ही RC Print का विकल्प नजर आने लग जाएगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलेगा, जहां पर आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद में आपके सामने RC Print का ऑप्शन नजर आने लगेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना राशन कार्ड आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।
AePDS Portal Bihar पर मिलने वाली सेवाएं।
एपीडिअस बिहार पोर्टल(Aadhaar Enabled Public Distribution System) – https://epos.bihar.gov.in/ के माध्यम से आपको कई प्रकार की सर्विस मिलती है। यहां पर हम आपको सभी सर्विस की लिस्ट दे रहे हैं। इस ऑफिशल पोर्टल के माध्यम से आप अपने राशन कार्ड से संबंधित इन सभी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
- MIS
- FPS Operations
- Sales Tracking
- Allotments
- ONORC (One Nation One Ration Card)
- Grievance Redressal
- Annavitran
- RC Movement
- RC Details
- FPS Status
- RC Transfer
Bihar RC Details कैसे चेक करें ?
AePDS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ .
होमपेज खुलने पर Reports सेक्शन में मौजूद “RC Details” पर क्लिक करें.
अब अगले पेज पर महीना, वर्ष और राशन कार्ड नंबर को दर्ज करें.
अब Submit बटन पर क्लिक करके अपने राशन कार्ड का विवरण यानि की Details देख सकते हैं .
Stock Register कैसे चेक करें?
अगर आप स्टॉक रजिस्टर देखना चाहते हैं तो AePDS बिहार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप डिटेल आपको बताई जा रही है, आपको बस उसे फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको AePDS Bihar पोर्टल पर विजिट करना होगा।
- यहां पर आने के बाद आपको Reports के सेक्शन में जाना होगा और Stock Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में अगले पेज पर आपको Month, Year और FPS जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है, जिससे आपके चाहे गए स्टॉक रजिस्टर की जानकारी आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देने लग जाएगी।
FPS Status चेक कैसे करें?
- FPS Status Check करने के लिए आपको AePDS की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन करना है।
- यहां पर आपको Reports के सेक्शन में नजर आ रहे FPS Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपनी FPS ID दर्ज कर देना है और Check FPS Status के बटन पर क्लिक कर देना है।
RCMS Report Bihar कैसे देखें?
अगर आप बिहार के सभी जिलों की डिस्ट्रिक्ट-वाइज राशन कार्ड डिटेल चेक करना चाहते हैं तो यहां पर हम स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस आपको बता रहे हैं। आपको इसे ध्यान से फॉलो करना है।
- RCMS Report Bihar चेक करने के लिए आपको सबसे पहले EPDS पोर्टल को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर RCMS Report का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, इस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना जिला सेलेक्ट करके Show के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने Rural और Urban क्षेत्र के कुछ नंबर दिखाई दे रहे होंगे।
- आप जिस क्षेत्र में रहते हैं, उसके ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आपको अपना ब्लॉक, पंचायत, ग्राम, गांव जैसी जानकारी को सेलेक्ट करते जाना है।
- जब आप गांव या पंचायत लेवल पर पहुंचेंगे तो आपके सामने आपके एरिया की पूरी राशन कार्ड की लिस्ट दिखाई देने लग जाती है।
- यहां से आप अपनी किसी भी राशन कार्ड की लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- पूरी रिपोर्ट को डाउनलोड करने के साथ ही आप राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके अपना राशन कार्ड चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
Bihar Ration Card Correction Online कैसे करें ?
बिहार के रहने वाले नागरिक जो राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं लेकिन उसमें किसी भी प्रकार का करेक्शन करना चाहते हैं, तो यहां पर Bihar Ration Card Correction Online के लिए हम पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। आपको इसे ध्यानपूर्वक फॉलो करना है।
MeriPehchaan पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले बिहार के नागरिकों को अपने राशन कार्ड में करेक्शन करने के लिए MeriPehchaan वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको Login with JanParichay का ऑप्शन नजर आने लग जाएगा, इस पर क्लिक कर देना है।
- यहां पर आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से दर्ज कर देनी है।
Login and Correction
- इसके बाद आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है, जिससे आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है, जिससे एक डैशबोर्ड आपके सामने नजर आने लग जाएगा।
- यहां पर आपको सर्च बॉक्स में Bihar Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- सर्च करने के बाद में आपको बिहार राशन कार्ड का ऑप्शन नजर आने लग जाएगा, इस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने स्क्रीन पर एक पॉप-अप खुलेगा, जहां पर आपको Access Now के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद में एक नया पेज आपके सामने फिर से खुल जाएगा, जहां पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही लॉगिन हो जाएंगे, आपके सामने एक डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहां पर आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको ड्रॉप-डाउन मेनू में नजर आ रहे Apply for Correction के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपको एक नया पेज दिखाई देगा, जहां पर आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करके सबमिट करना है।
- इसके बाद एक नया डैशबोर्ड आपके सामने खुल जाएगा, जहां पर आपको अपने राशन कार्ड में Correction करने के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपडेट भी कर सकते हैं।
सभी प्रकार के अपडेट करने के बाद आपको सबमिट करना होगा।
इस प्रकार से अगर आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करेंगे तो बहुत आसानी से अपने राशन कार्ड में किसी भी प्रकार का जरूरी सुधार कर पाएंगे।
किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर: 1800-3456-194 & 1967 पर संपर्क कर सकते हैं.